फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   यात्रियों की बढ़ी मुश्किल, घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेन

यात्रियों की बढ़ी मुश्किल, घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेन

Tue, 31 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ी मुश्किल, घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेन
ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हुए यात्री
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरु हो गई है। मंगलवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 27 घंटे विलंब से आई। आनंद बिहार मऊ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे की देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। कई अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से दो से तीन घंटे के विलंब से चलीं। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी पड़ रही है।

गौरतलब है कि सर्दी शुरु होने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी सुस्त पड़ने लगती है। कोहरे के दौरान रेल गाड़ियों की रफ्तार और भी धीमी हो जाती है। कोहरे शुरु होने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरु हो गई। मंगलवार को अकबरपुर स्टेशन पर अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंची। इसका खामियाजा ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


कोटा-पटना एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय सुबह 9 बजकर 48 मिनट के सापेक्ष 26 घंटा 56 मिनट विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को वापस घर जाना पड़ा, तो कई को अन्य ट्रेनों के सहारे अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ा। आनंद बिहार-मऊ एक्सप्रेस निर्धारित समय सोमवार रात 1 बजकर 37 मिनट की बजाए मंगलवार दिन में 9 घंटे देरी से अकबरपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाउन दून एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 21 मिनट से 2 घंटे लेट पहुंची, तो अप दून एक्सप्रेस निर्धारित समय 13 बजकर 8 मिनट से 2 घंटे 36 मिनट विलंब से आयी। इसके अलावा द्वारिका एक्सप्रेस तय समय 12 बजकर 16 मिनट से करीब सवा घंटा व कैफियात एक्सप्रेस मंगलवार को दिल्ली से अकबरपुर अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे विलंब से पहुंची।


ट्रेन के इंतजार में बैठे सत्यम पाण्डेय, सौरभ दुबे, अभिषेक आदि का कहना था कि ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्रियों को खासी असुविधा होती है। स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं। यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed