फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा किशोर

मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा किशोर

Sun, 22 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा किशोर
प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोर समेत तीन नदी में डूबे
विज्ञापन


केदारनगर। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत इल्तिफातगंज के शहजौरा घाट में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक किशोर सरयू नदी में डूब गया। उधर राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सरयू नदी स्थित चाड़ीपुर घाट पर भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक डूब गए।

इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की लेकिन समाचार प्रेषण तक सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच टांडा से गोताखोरों को भी बुला लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की प्रतिमा की शोभायात्रा निकली हुई थी। विसर्जन के लिए जुलूस इल्तिफातगंज के शहजौरा घाट पर पहुंचा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाउसांडा निवासी 17 वर्षीय दीपक गुप्ता का पैर फिसल गया और वह सरयू नदी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसओ मनबोध तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। एसओ ने बताया कि टांडा से गोताखोरों को बुलाया गया है।


उधर राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सरयू नदी स्थित चाड़ीपुर घाट पर प्रतिमा विसर्जन कराने के दौरान देवरिया बुजुर्ग निवासी कपिलदेव (18) डूब गया। ग्रामीणों के अनुसार एक अन्य युवक भी इसी दौरान डूब गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed