फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा

सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा

Sat, 21 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा
सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। घर के निकट सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत वल्लीपुर गांव निवासी रामपदारथ (85) को शुक्रवार सुबह खेत जाने के दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया।
विज्ञापन


इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते, चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। लोग सांस चलने की उम्मीद में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासिनी शकुंतला (62) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत आलमपुर गांव निवासिनी रेखा (45) शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत बोधीपुर गांव निवासी सुनील (30) शुक्रवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से जहांगीरगंज से घर जा रहा था। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी अंश (8) शनिवार सुबह घर के निकट खेलने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत बेवाना निवासी रवि (24) शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मालीपुर थाना अंतर्गत मदारपुर गांव निवासी अमरनाथ (22) शुक्रवार देर शाम बाइक से मालीपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा बसखारी थाना अंतर्गत मुजाहिदपुर गांव निवासी सुरेंद्र (36) शुक्रवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed