फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, रेफर

ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, रेफर

Mon, 09 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, रेफर
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वृद्ध को मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। साइकिल से घर जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए।

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी रघुराज (69) सोमवार सुबह साइकिल से पहितीपुर की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह भिखारीपुर गांव के निकट पहुंचे तो इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मजगवां गांव निवासी अंबेश रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय कटेहरी बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ बाजार निवासिनी झगरा देवी (60) सोमवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी जयचंद्र (38) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा, अकबरपुर थाना अंतर्गत विजयगांव निवासी बृजेश (40) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed