फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत

बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत

Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत
बाइक सवार युवक को पिकअप ने रौंदा, अन्य हादसों में पांच घायल
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। अन्य सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद में अखण्डनगर निवासी संतोष कुमार (32) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। रामपुर सकरवारी के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे रौंद दिया। आसपास मौजूद लोग दौड़े लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भाग निकला। संतोष के जीवित होने की उम्मीद में स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। एक अन्य हादसे में बेवाना निवासी उसमा (12) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसमा को रविवार सुबह सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिमपुर क्षेत्र में अमेदा गांव निवासी चंदन (22) शनिवार शाम बाइक से घर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। सूचना पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुल्तानपुर जनपद में अखण्डनगर निवासी पंकज चौहान (25) शनिवार देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। गौहन्ना के निकट एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में घायल पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर क्षेत्र में बसंतपुर निवासी रामजीत (40) शनिवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अहिरौली क्षेत्र में खेमापुर निवासी शारदा देवी (68) को रविवार सुबह सड़क पार करने के दौरान जीप चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शारदा को सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed