फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गोदाम में रखी बोरियों में कम मिला 10 से 15 किलो राशन

गोदाम में रखी बोरियों में कम मिला 10 से 15 किलो राशन

Wed, 04 Oct 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में रखी बोरियों में कम मिला 10 से 15 किलो राशन
गोदाम में रखी बोरियों में कम मिला 10 से 15 किलो राशन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। कोटेदारों व ग्रामीणों की शिकायत पर जलालपुर विधायक द्वारा गठित जांच टीम ने एफसीआई गोदाम के निरीक्षण में बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख भियांव प्रतिनिधि सहित कई अन्य गणमान्य नागरिकों की टीम ने रफीगंज खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया।

यहां मौजूद अनाज के बोरी की तौल की गई तो ज्यादातर बोरियों में घटतौली का मामला सामने आया है। एक-दो किलो की बात तो दूर कई बोरियों में 10 से 15 किलो तक राशन कम निकला। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट विधायक को सौंप दी है।
विज्ञापन


जलालपुर विधायक रितेश पांडेय के मुताबिक काफी दिनों से उनके पास कई कोटेदार व ग्रामीण शिकायत दर्ज करा रहे थे कि उन्हें राशन कम मिलता है। कोेटेदारों का कहना था कि खाद्य गोदाम से ही राशन मिलता है, ऐसे में वह समुचित वितरण कैसे सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद उन्होेंने प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण यादव के अलावा तीन-चार गणमान्य नागरिकों की एक टीम बनाई और एफसीआई गोदाम रफीगंज के निरीक्षण के लिए कहा। टीम 3 अक्तूबर को गोदाम पहुंची।

यहां मौजूद अनाज की करीब 20 बोरियों का तौल कराया गया जिसमें 10 से 15 किलो तक राशन कम मिला। मानक के अनुसार बोरी का राशन सहित न्यूनतम वजन 52 किलोग्राम होना चाहिए था। तौल में कई बोरियां 35 किलो तो कई 40 व 44 किलोग्राम ही निकलीं।


टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट विधायक रितेश पांडेय को सौंप दी। विधायक ने आश्वासन दिया कि मामले में ठोस कार्रवाई के लिए जल्द ही वे शासन को पत्र लिखेंगे। कहा कि दोषियों के विरुद्ध जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed