{"_id":"59d522124f1c1b78548b5ab0","slug":"1507140166157-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव मामले में 7 पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव मामले में 7 पर दर्ज हुआ केस
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पथराव मामले में सात लोगों पर केस दर्ज
जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद में हुई मारपीट व पथराव मामले में केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ज्ञानप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि 30 सितंबर को फरीदपुर गांव के पास विसर्जन के लिए जा रही दुर्गा प्रतिमाओं के साथ डांस कर रहीं महिलाओं के ऊपर लेजर लाइट जलाने के मामले को लेकर कंकाली समुदाय के युवकों से मारपीट हो गई थी।
आरोप है कि कंकाली समुदाय के लोगों ने दुर्गा प्रतिमाओं व शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव भी किया था। इससे दुर्गापूजा समिति के लोगों में आक्रोश फैल गया था। इससे हंगामा भी बढ़ गया था। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसी मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।