फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दुकानों में तोड़ फोड़ कर ग्रामीणों ने किया आग के अलावा

दुकानों में तोड़ फोड़ कर ग्रामीणों ने किया आग के अलावा

Mon, 25 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
दुकानों में तोड़ फोड़ कर ग्रामीणों ने किया आग के अलावा
दुकानों में तोड़फोड़ कर किया आग के हवाले
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। करंट से निजी लाइनमैन की मौत मामले में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मिला तो ग्रामीणों ने उसे अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर चनहा चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया।

आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ व आगजनी भी की। पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। गौरतलब है कि रविवार दोपहर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनगांव निवासी दिलीप कुमार (26) की फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वह निजी लाइनमैन के तौर पर क्षेत्र में कार्य करता था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर बाद शव परिवारीजनों को मिला। वे सब उसे लेकर निकटवर्ती चनहा चौराहा पहुंचे। इसके बाद परिवारीजनों व ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि युवक की मौत हादसा नहीं साजिश है। उसकी हत्या की गई है। मामले में पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर शव रखकर देरशाम जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि गांव निवासी एक वर्ग विशेष के व्यक्ति से बीते दिनों दिलीप का विवाद हुआ था।

इसके चलते ही उसकी हत्या की गई है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन के साथ ही चनहा चौराहे पर स्थित गुमटी व छप्परनुमा दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

बड़ी संख्या में एकजुट ग्रामीणों ने दुकानों में रखा सामान तोड़फोड़ कर फेंक दिया और इसके बाद गुमटी व छप्परों में आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। कुछ लोगों को आशंका हुई कि पुलिस ने कई चक्र हवाई फायरिंग भी की।

कुछ देर में ही डीएम अखिलेश सिंह एसपी सुधीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। आंसू गैस का प्रयोग करने के साथ ही पुलिस टीम ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

भारी पुलिस बल ने सड़क पर रखे शव को अपने कब्जे में लिया और वापस पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। एहतियातन पुलिस व पीएससी के जवान भी चौराहे से लेकर आसपास के गांवों को जाने वाले रास्तों पर तैनात कर दिए गए। एसडीएम विवेक मिश्र व सीओ धर्मेन्द्र सचान के अलावा कई थाना प्रभारी भी मौके पर बने हुए हैं।
निजी लाइनमैन की मौत के बाद शव रखकर चनहा चौराहे पर उपद्रव कर रहे लोगों ने सोमवार देर शाम पुलिस पार्टी पर पथराव भी किया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद अकबरपुर व बेवाना थाने की पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी को नजदीक आने से रोकने के लिए पथराव भी किया।

पुलिस एक बार तो कुछ देर के लिए ठिठकी लेकिन कुछ ही देर में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए भीड़ को हटाने के लिए लाठी भांजना शुरू कर दिया। पुलिस के अचानक सख्त रुख से वहां भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के चोटहिल भी होने की खबर है।

बल प्रयोग के बाद भीड़ छंटी तभी पुलिस शव कब्जे में ले पाई। उधर एसपी सुधीर सिंह ने बल प्रयोग से इनकार किया। कहा कि मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जो जरूरी एक्शन थे वो लिए गए।

चनहा चौराहे पर हंगामा कर रहे लोगों ने एक बोलेरो जीप में भी तोड़-फोड़कर उसमें आग लगा दी। आक्रोशित ग्रामीण जब चनहा चौराहे पर तोड़-फोड़ कर रहे थे तो दुकानों में आग लगाने के साथ ही दुकान में खड़ी बोलेरो जीप में भी आग लगा दी। फायरब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है। हवाई फायरिंग नहीं हुई। आंसू गैस के एक-दो गोले छोड़े गए थे। दुकानों व घरों में आग नहीं लगाई गई है। दुकानों के बाहर रखी बेंच आदि को क्षतिग्रस्त कर आग लगाया गया है। मामले में केस दर्ज कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed