फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पत्नी को बचाने के प्रयास में ट्रेन से कटा पति

पत्नी को बचाने के प्रयास में ट्रेन से कटा पति

Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को बचाने के प्रयास में ट्रेन से कटा पति
पत्नी को बचाने के प्रयास में ट्रेन से कटा पति
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल, महिला अस्पताल में भर्ती
जलालपुर। रेल ट्रैक पर गिरी महिला को बचाने के प्रयास में पति ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामपुर जनपद के शाहाबाद थाने के जगेशर गांव निवासी अलीबहादुर (30) अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से अकबरपुर आ रहा था। सोमवार भोर में नींद आ जाने के चलते वे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं उतर सके। जब आंख खुली, तो ट्रेन मालीपुर स्टेशन के आऊटर पर खड़ी हुई थी। अलीबहादुर पत्नी के साथ आऊटर पर ही उतर गया। बताया जाता है कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान उसकी पत्नी का पैर फंस गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी। इसी बीच ट्रेन चलने लगी। अलीबहादुर पत्नी को बचाने आगे बढ़ा। किसी प्रकार पत्नी को तो बचाने में कामयाब हो गया, लेकिन उसे ट्रेन ने टक्कर मार दी। इससे उसके सीने गंभीर चोटें आईं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी नगपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी परिवारीजनों को दे दी गई है। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी की तबियत खराब है। वह रह रहकर बेहोश हुई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed