{"_id":"598357c34f1c1b0b778b47ab","slug":"150177999913-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया खान मुबारक गैंग पर पुलिस प्रशासन ने कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफिया खान मुबारक गैंग पर पुलिस प्रशासन ने कसा शिकंजा
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया व उसके सात गुर्गों पर कसा पुलिस का शिकंजा
टांडा। एसटीएफ की गिरफ्त में आए माफिया खान मुबारक पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने उसके समेत आठ साथियों के विरुद्ध यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसे खान मुबारक व उसके साथियों की संपत्ति जब्त करने की दिशा में पुलिस का पहला कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि एसटीएफ ने बीते दिनों माफिया खान मुबारक को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। उसके पास से कई असलहे भी मिले। एसटीएफ ने बताया कि हंसवर क्षेत्र में हरसम्हार का रहने वाला खान मुबारक संगठित तौर पर अपराध कर रहा था। कई जानकारियों के बाद पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने की बात कही। इस क्रम में खान व उसके गिरोह के सदस्यों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस कार्रवाई में खान मुबारक के साथ उसके साथी कमरुल निवासी नसीराबाद, परवेज निवासी मखदूमनगर, यहिया निवासी अरिबापुर, शशांक सिंह निवासी साबुकपुर, जैद निवासी हरसंहार, अभिषेक सिंह निवासी साबुकपुर व अफजल निवासी भूलेपुर का नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि खान मुबारक का एक संगठित गिरोह है। वह तथा उसके गिरोह के सदस्य अपने निजी आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराध कर रहे हैं। उनके भय के कारण जल्दी कोई व्यक्ति मुकदमा दर्ज कराने का साहस नहीं करता। हंसवर थाने में दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के केस की विवेचना इब्राहिमपुर पुलिस को दी गई है। एसपी सुधीर सिंह के मुताबिक माफिया खान व उसके गुर्गों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसके साथ अन्य मामलों की छानबीन की जा रही है।