{"_id":"597e0df64f1c1b6d318b4831","slug":"150143342118-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरपुर उपद्रव मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैरपुर उपद्रव मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, गए जेल
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरपुर हिंसा में तीन आरोपी गिरफ्तार
टांडा। इब्राहिमपुर क्षेत्र में खैरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रक की चपेट आने से कांवरिये की मौत के बाद हुए उपद्रव में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। नौ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
खैरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गत दिनों एक कांवरिये की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। अगली सुबह जानकारी होने पर तमाम कांवरिये एकत्र हो गए और जमकर उपद्रव किया। पेट्रोल पंप की तेल वितरण मशीन के साथ तीन ट्रक व एक टैंकर को आग के हवाले कर दिया। एनटीपीसी पुलिस चौकी में आग लगाने के साथ पुलिसकर्मियों की पांच बाइकें फूंक दी। उपद्रव को रोकने के लिए पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर भी जमकर पथराव किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 7 नामजद व 200 अज्ञात कांवरियों के विरुद्ध केस दर्ज किया। शनिवार रात कोतवाली टांडा, इब्राहिमपुर, हंसवर व अलीगंज थानों की पुलिस ने क्षेत्र के जनार्दनपुर, इस्माइलपुर, बेलदहा, सुलेमपुर परसावां व कश्मीरिया में दबिश देकर 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। उनमें सुलेमपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद व राजेश, जनार्दनपुर निवासी बृजेश को जेल भेज दिया। एसओ इब्राहिमपुर राजेश यादव ने बताया कि अन्य लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है।