{"_id":"5977875e4f1c1b1b5e8b463a","slug":"150100574216-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले घर से निकले वृद्ध का कुएं में मिला शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दिन पहले घर से निकले वृद्ध का कुएं में मिला शव, सनसनी
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लापता वृद्ध का शव कुएं में मिला
अंबेडकरनगर। अहिरौली इलाके में ग्राम जरुखा स्थित कुएं में मंगलवार सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। शव मिलने की जानकारी उस समय हुई जब कुछ ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे। सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अच्छेलाल (65) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से बाहर निकाला। परिवारीजनों के अनुसार अच्छेलाल सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद वह घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह कुएं में उसका शव मिला। एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।