{"_id":"575078d94f1c1b6a791097be","slug":"12-quintals-of-explosives-material-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 क्विंटल विस्फोटक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 क्विंटल विस्फोटक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
विस्फोटक सामग्री (प्रतीक तस्वीर)
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की स्वाट व अकबरपुर कोतवाली पुुलिस टीम ने गुरुवार देर शाम एक ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर लगभग 12 क्विंटल विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली। पुलिस ट्रांसपोर्ट से जुड़े दो लोगों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है। विस्फोटक मंगाने वाला व्यापारी फरार बताया जाता है। पुलिस के अनुसार बरामद विस्फोटक सामग्री पटाखा है।
विज्ञापन
एक सूचना के आधार पर स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह ने कस्बा चौकी प्रभारी संतोष सिंह व पुलिसकर्मियों की टीम लेकर फैजाबाद रोड स्थित निशा रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट पर गुरुवार देर शाम छापा मारा तो वहां 25 पैकेट में रखी लगभग 12 क्विंटल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
उसे शहजादपुर के एक व्यापारी ने ट्रांसपोर्ट के जरिए मंगाया था। पुलिस ने व्यापारी के नंबर पर फोन मिलाया तो एक बार बात करने के बाद वह मोबाइल बंद कर भाग गया। पुलिस ने इस पर ट्रांसपोर्ट पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि वैध कागजात नहीं पाए गए। कुल 25 पैकेट में पटाखे के कारोबार से जुड़ी सामग्री रखी हुई थी। इसमें छोटे व बड़े सभी प्रकार के पटाखे शामिल थे। एएसपी राहुल राज ने पुलिस द्वारा बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि आगे की छानबीन की जा रही है।