{"_id":"5fc527d38ebc3e9bc919b038","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko55256061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित पत्नी ने ही साजिश रचकर कराई थी न्यायालय कर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित पत्नी ने ही साजिश रचकर कराई थी न्यायालय कर्मी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में कार्यरत अमीन की हत्या उसकी कथित पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया। अभियुक्तों के पास घटना में प्रयुक्त कार व बाइक तथा आलाकत्ल समेत पांच मोबाइल सेट भी बरामद हुए हैं। बाद में सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि बीते 28 नवंबर को जनपद न्यायालय में अमीन के पद पर कार्यरत आशीष शुक्ल का शव मालीपुर थाना क्षेत्र के मझुई नदी के नेमपुर घाट पुल के नीचे मिला था। गला रेतकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को पॉलिथीन में लपेट कर फेंक दिया था। कर्मचारी की कार सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुई थी। मामले में आशीष की पत्नी राखी शुक्ला निवासी कन्नौजिया कालोनी, लखीमपुर की तहरीर पर 3 नामजद अभियुक्तों के विरुद्घ पुलिस ने केस दर्ज किया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने न सिर्फ घटना स्थल का जायजा लिया था, बल्कि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से वार्ता करने के साथ ही मालीपुर पुलिस से आवश्यक फीडबैक लिया था। घटना का अविलंब खुलासा करने का निर्देश दिया था। पुलिस को इस बीच इस मामले में 48 घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा करने की सफलता मिल गई।
विज्ञापन
सोमवार को जिला मुख्यालय पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटना का खुलासा किया। बताया कि घटना में एक महिला समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें महिला सोनू शुक्ला निवासी बड़ागांव, थाना इब्राहिमपुर, आनंद तिवारी निवासी सीहमई कारीरात, कोतवाली अकबरपुर व मूल संजीवन पाण्डेय निवासी गंगापुर भुलिया, थाना दोस्तपुर जिला सुल्तानपुर हाल पता आरडी लाज शामिल हैं।
अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त कार व बाइक समेत आला कत्ल चाकू व कैंची बरामद हुुआ है। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से 5 अदद मोबाइल फोन भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि अभियुक्त मूल संजीवन पाण्डेय का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्घ कई अपराधिक मुकदमें सुल्तानपुर में दर्ज हैं। एसओ मालीपुर विवेक वर्मा ने बताया कि घटना को अंजाम न्यायालय कर्मी की कथित पत्नी सोनू शुक्ला ने दिलाया है।
सोनू का काफी समय से आनंद तिवारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच पैसे आदि को लेकर सोनू व न्यायालय कर्मी के बीच जब तब विवाद होता रहता था। वह सोनू व आनंद के प्रेम प्रसंग के बीच बाधक भी बन रहा था। ऐसे में दोनों ने मिलकर हत्या की योजना तैयार की। इसके बाद मूल संजीवन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे डाला। एसओ ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
न्यायालय कर्मी हत्याकांड का खुलासा करने में मालीपुर एसओ विवेक वर्मा के अलावा उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र, एसआई जंगेश हुसैन, सिपाही राघवेंद्र यादव, विमलेश यादव, आनंद कुमार यादव, अवधेश कुमार, सौरभ कुमार व महिला सिपाही गौरी सिंह आदि शामिल रहीं।