फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crime

चोरों के शातिर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Crime
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने चोरों के शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को जेल भेज दिया गया। पकड़े गए चेन स्नेचरों के पास से लगभग एक लाख के आभूषण, एक अदद तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से जिला मुख्यालय पर चेन स्नेचरों की सक्रियता बढ़ गई थी। आए दिन किसी न किसी को वह अपना शिकार बना रहे थे। बीते दिनों ही महानगर कालौनी निवासी एक शिक्षिका को भी निशाना बनाने हुए सोने की चेन दिनदहाड़े पार कर दी थी। लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के निर्देश पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। इसमें पुलिस को सफलता भी मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सोमवार मध्यरात्रि के बाद अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह हमराह सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि न्योतरिया गांव के पास हाईवे पर तीन युवक संदिग्धावस्था में खड़े हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बताया गया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रदीप कुमार वर्मा निवासी लारपुर थाना सम्मनपुर, आदित्य वर्मा निवासी सदरपुर अहरिया थाना अकबरपुर व अमित कुमार सोनी निवासी रामपुर भगन थाना तारुन जनपद अयोध्या के रूप में हुई। तीनों बदमाशों ने पूछताछ में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उनके पास से लगभग एक लाख के आभूषण, एक अदद तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। टीम में अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह, संतोष कुमार गौड़, , मनोज सिंह, रामअशीष चौरसिया, अजीत यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed