{"_id":"5ef226588ebc3e42ae3d37b5","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko527274919","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलापुर उपद्रव कांड में भीम आर्मी मण्डल अध्यक्ष समेत 17 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलापुर उपद्रव कांड में भीम आर्मी मण्डल अध्यक्ष समेत 17 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर उपद्रव कांड में भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष समेत 17 आरोपी गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर भड़के थे ग्रामीण व भीम आर्मी कार्यकर्ता
एक दिन पहले सोमवार को तहसील मुख्यालय पर किया था पथराव व तोडफ़ोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
आलापुर। सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उपद्रव करने को लेकर पुलिस ने 17 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले पुलिस की अलग अलग टीमों ने सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक जगह जगह छापेमारी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार आरोपियों में भीम आर्मी पार्टी के मंडल अध्यक्ष निखिल राव व अन्य शामिल हैं। इस बीच सोमवार को हुए उपद्रव के बाद मंगलवार को आलापुर तहसील मुख्यालय पर पीएसी का पहरा रहा। तहसील कार्यालयों में कामकाज भी हुआ। हालांकि फरियादियों की ज्यादा भीड़ नहीं जुटी।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में जहांगीरगंज थाना पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर भीम आर्मी संगठन व ग्रामीण खासे नाराज थे। उनका कहना था कि पुलिस ने सिर्फ दो आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि कई अन्य आरोपियों को पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि समुचित गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं हुई, तो 22 जून को तहसील मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में एक दिन पहले सोमवार को बड़ी तादाद में भीम आर्मी कार्यकर्ता व ग्रामीण आलापुर तहसील मुख्यालय पहुंच गए। वहां ग्रामीणों का आरोप है कि ज्ञापन लेने के पहले ही पुलिस ने अनावश्यक बल प्रयोग कर दिया, जबकि प्रशासन के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से पांच छह व्यक्ति आकर ज्ञापन देने की बजाए हंगामा किया जा रहा था। इसे मना करने पर ही पत्थरबाजी व तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। इसमें न सिर्फ पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, वरन तमाम सरकारी बोर्ड व होर्डिंग आदि क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस ने मामले में लगभग पौने तीन सौ आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
उपद्रव के इसी मामले में पुलिस की अलग अलग टीमों ने एसपी आलोक प्रियदर्शी के सख्त रुख पर छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने कुल 17 आरोपियों को अलग अलग गांव से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को आलापुर थाने लाया गया। वहां जरूरी प्रक्रिया के बाद सभी आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इस बीच उपद्रव के दूसरे दिन तहसील मुख्यालय पर शांति बनाए रखने के लिए डेढ़ प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तहसील मुख्यालय स्थित अपने अपने कार्यालय पहुंचकर सामान्य ढंग से कार्य किया। हालांकि एक दिन पहले हुए उपद्रव को देखते हुए विभिन्न कार्यों से आने वालों की संख्या कम ही रही। एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील में सामान्य कामकाज हुआ। उपद्रव करने वाले तत्वों की गिरफ्तारी पर फोकस किया गया है। कुल 17 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
उपद्रव मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें भर्ती आर्मी के मंडल अध्यक्ष निखिल राव, संतोष बौरांव, मनीष, प्रदीप व संदीप सभी निवासी एनवां, सुमित हरिहरपुर, बुद्धीष्म व विवेक निवासी बेलदहा, अरुण कुमार नसीरपुर, सुनील लखमीपुर, जयहिंद दाउदपुर, सूरज शाहपुर फिरोजपुर, सुनील नगदहा, सिजोर , श्यामू व अमरजीत सभी निवासी रामकोला शामिल हैं। पुलिस की अलग अलग टीमों ने इन सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी रातभर चली छापेमारी में सुनिश्चित की।