फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cracks on the Tamsa river bridge became a problem for travelers

मुसाफिरों के लिए मुसीबत बनीं तमसा नदी के पुल की दरारें

Sun, 05 Jan 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Cracks on the Tamsa river bridge became a problem for travelers
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में तमसा नदी के पुल में पड़ी दरारें राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई हैं। पुल में छह स्थानों पर इतना गैप हो गया है कि इस पर गुजरने वाले वाहन झटका लेने लगते हैं। दोपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों तथा पैडल एवं ई-रिक्शा को इधर से बिना झटके के गुजरना संभव नहीं है। नगर में लंबे समय से पुल के एक्सटेंशन जॉइंट में दरार बढ़ने के बावजूद किसी भी जिम्मेदार को इस तरफ ध्यान देने की सुध नहीं है। जिम्मेदारों की इस उदासीनता व लापरवाही पर नागरिकों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा है कि ये स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित तमसा नदी पर बना पुल प्रतिदिन राहगीरों की मुश्किलों का सबब बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुल की डिजाइन के अनुरूप उस पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर एक्सटेंशन जॉइंट बनाए जाते हैं। ये जॉइंट पुल के एक छोर से दूसरे छोर तक होते हैं। तमसा नदी के इस पुल पर ऐसे छह एक्सटेंशन जॉइंट हैं। इन दिनों इनमें गैप काफी बढ़ गया है। नतीजतन कोई भी वाहन पुल से गुजरते समय झटके लेते हुए पार होता है।
विज्ञापन

पुल के इन जॉइंट में इतना ज्यादा गड्ढा हो गया कि दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों को चाहे जितनी धीमी गति से निकाला जाए तो भी झटका लगना तय है। इस दशा में आम राहगीरों के साथ ही मालीपुर, जलालपुर, हजपुरा, सम्मनपुर व दोस्तपुर समेत अकबरपुर नगर से जिला अस्पताल की ओर आने-जाने वाले मरीजों को परेशानी होती है। एक ही पुल में छह स्थानों पर झटके लगने से इधर से गुजरने वाले मरीजों का दर्द और भी बढ़ जाता है। इसकी परवाह हालांकि न तो किसी जनप्रतिनिधि को है और न ही लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत ये है कि इस पुल से गुजरने पर महिलाओं से लेकर बच्चों व बुजुर्गों को भी प्रतिदिन मुश्किलें हो रही हैं। शहजादपुर निवासी पेस कंप्यूटर के संचालक संजीव कुमार ने कहा कि दरअसल मूलभूत समस्याओं की ओर किसी का ध्यान जाए तब तो यह सब दिक्कत दूर हो। उन्होंने प्रशासन से अविलंब इस समस्या को दूर कराने की मांग की है। व्यवसायी पीयूष सेठ ने कहा कि इस मामले को प्राथमिकता पर लेना चाहिए। पुल से होकर गुजरना अत्यंत कष्टकर हो गया है।

अपर जिलाधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि अकबरपुर में तमसा नदी के पुल में एक्सटेंशन जॉइंट में दरार बढ़ने की जानकारी मिली है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। जल्द ही पुल दुरुस्त कराकर आवागमन बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed