फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   court desiceon

न्यायालय के फैसले का राजनीतिक दलों ने किया स्वागत

Sat, 09 Nov 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
court desiceon
अंबेडकरनगर। सर्वोच्च न्यायालय पर अयोध्या मामले को लेकर आए फैसले से जनपदवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को स्वागत योग्य बताया। विभिन्न राजनैतिक संगठनों ने न्यायालय के इस फैसले को आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए मिसाल बताया। कहा कि न्यायालय का यह फैसला समाज को एक नई दिशा देने वाला है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, प्रांतीय नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा कि इससे जनभावनाओं का सम्मान हुआ है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय आदि ने भी फैसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि इसी दिन का इंतजार सभी को था।
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने बहुप्रतीक्षित अयोध्या विवाद मामले का पटाक्षेप करने का काम किया है। सभी धर्म समुदाय के लोगों को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। यह विचार शनिवार को निर्णय आने के बाद कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने प्रकट किया। कहा कि उच्चतम न्यायालय ने पूरे देश को संशयमुक्त कर हिंदू मुस्लिम धर्म का सम्मान बराबर बरकरार रखा। केंद्र सरकार को तीन माह के अंदर ट्रस्ट बनाकर मंदिर निर्माण कराने तथा मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ भूमि देने का आदेश काफी उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी कानून व संविधान के साथ है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजूद्दीन किछौछवी, पूर्व प्रदेश सचिव अजय सिंह, पीसीसी सदस्य डॉ नन्दलाल चौधरी, राजपूत सिंह, रमेश मिश्र, डॉ जियाराम वर्मा, मोहम्मद अनीस खान व दुर्गा प्रसाद पाण्डेय आदि ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार विश्व हिंदू परिषद व गौ रक्षा समिति के पूर्व प्रदेश संयोजक केशव श्रीवास्तव ने कहा कि न्यायालय के फैसले से न्याय की जीत हुई है। कहा कि हिंदू समाज विराट हृदय का है। इसका प्रमाण उसके संतोष के रूप में दिखा है।विहिप जिला संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने भी खुशी का इजहार किया।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार अयोध्या फैसले को लेकर लोगों में खासा उल्लास दिखा। न्यायालय ने जो फैसला सुनाया व काबिले तारीफ है। केदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार हिन्दू नेता ओमप्रकाश वर्मा, आनन्द श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, आदित्य शुक्ल, रामसिंहासन पाण्डेय आदि ने फैसले पर खुशी का इजहार किया।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार कारी मो. गुलाम यासीन खान नूरी सहित अन्य लोगों ने खुशी जतायी। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने भी खुशी जतायी। कहा कि न्यायालय ने जो फैसला सुनाया वह देश व समाज के लिए सुखकारी है। बजरंग दल नेता कैलाश सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आम आदमी का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed