फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Court

बाबरी ध्वंस पर फैसले को लेकर रही चौकसी

Wed, 30 Sep 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Court
फोटो 12, अंबेडकरनगर में विवादित ढांचा विध्वंस के फैसले के मौके पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ढांचा विध्वंस मामले में फैसले के मद्देनजर बुधवार को पूरे जिले में अलर्ट रहा। सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। डीएम व एसपी ने अधीनस्थों के साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का जायजा लिया। तहसील क्षेत्रों में एसडीएम व सीओ ने कमान संभाली।
विज्ञापन

बाबरी विध्वंस मामले में बुधवार को सीबीआई कोर्ट का निर्णय आना प्रस्तावित था। इसके लिए शासन के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया गया था। सुबह से ही पुलिस कर्मियों ने जिला मुख्यालय के अलावा अन्य बाजारों में पहरा बढ़ाना शुरू कर दिया था। अकबरपुर के पुराने तहसील तिराहे पर सुबह अचानक पुलिस कर्मियों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों में उत्सुकता की स्थिति बनी रही। अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के अलावा रोडवेज, पटेलनगर तिराहा, शहजादपुर क्षेत्र, पहितीपुर, दोस्तपुर रोड के अलावा टांडा रायबरेली एनएच मार्ग पर भी अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को निर्देश थे कि सभी गतिविधियों पर नजदीकी नजर बनाएं रखें। इन सबके बीच डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने लाव लश्कर के साथ अलग-अलग क्षेत्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए और आम नागरिकों से आह्वान किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर कड़े पहरे के साथ ही तहसीलों में भी इसी प्रकार का प्रबंध रहा। संबंधित एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र भ्रमण होता रहा। थाना व कोतवाली प्रभारी भी दल-बल के साथ भ्रमण पर रहे। यह सिलसिला अपराह्न बाद तक चलता रहा। हालांकि, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की चौकसी देर शाम तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed