फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Couple injured in accident, woman referred to trauma center

Ambedkar Nagar News: हादसे में दंपती घायल, महिला ट्रॉमा सेंटर रेफर

Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Couple injured in accident, woman referred to trauma center
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र मालीपुर के सुरहुरपुर मोड़ के निकट सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें महिला को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के भादी गांव निवासी सुनील कुमार (32) पत्नी रेखा (28) के साथ बाइक से मालीपुर होते हुए अकबरपुर जा रहे थे। सुरहुरपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट लगाने के चलते बाइक चला रहे सुनील को मामूली चोटें आईं, वहीं महिला के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed