{"_id":"5e652ba98ebc3eeb62653068","slug":"counselling-ambedkar-nagar-news-lko512782923","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह समझौते के बाद 4 जोड़े हुए साथ रहने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह समझौते के बाद 4 जोड़े हुए साथ रहने को राजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों की काउंसलिंग हुई। इस दौरान चार जोड़ों को सुलह-समझौता के आधार पर एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आपसी सामंजस्य को मजबूत करने पर जोर दें। छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव कर लेना तमाम समस्याओं का कारण है।
सीओ धर्मेंद्र सचान की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन कार्यालय में पारिवारिक विवादों की काउंसलिंग की गई। इसमें कुल 22 मामले आए। पुलिस अधिकारियों ने सुलह-समझौता के आधार पर चार जोड़ों को एक साथ रहने के लिए राजी कर उन्हें घर भेजा गया। सीओ ने सभी से अपील की कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी संबंध को न बिगाड़े। इससे स्वयं का ही नुकसान होता है। ऐसे में आपसी सामंजस्य कायम रखने पर जोर दें।
महिला थाना प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने कहा कि छोटी बात को लेकर मनमुटाव न करें। ऐसा करने से विवाद उत्पन्न होता है जो आपसी संबंध को प्रभावित करता है। ऐसे में एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। इस मौके पर बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ममता यादव, हेड कांस्टेबल यशोदा सरोज, संजीता विश्वास, आरक्षी रीता यादव, सीता वर्मा व प्रीती यादव आदि मौजूद रहीं।