{"_id":"600480108ebc3e2e68093432","slug":"corona-will-win-the-war-easily-ambedkar-nagar-news-lko5603723107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से आसानी से जीत लेंगे जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से आसानी से जीत लेंगे जंग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना टीकाकरण कराने के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं ने पूरे जोश व मुस्तैदी से ड्यूटी को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के जरिए हम सब कोरोना से जंग आसानी से जीत लेंगे। आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ेगा। इसके जरिए कोरोना का समूल नाश देश में हो सकेगा। स्वास्थ्य कर्मियों ने आम जनमानस से आह्वान किया कि वे टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार भ्रम न पालें।
हम होंगे कामयाब एक दिन, कोरोना का होगा समूल विनाश। कुछ इसी प्रकार की बातें जोश से लबरेज उन कोरोना योद्धाओं ने रविवार को कहीं, जिन्हें बीते दिन जिले के चार केंद्रों पर चले महा अभियान में टीका लगा था। बताते चलें कि शनिवार को जिले के चार केंद्र जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा तथा सीएचसी बसखारी में महा अभियान चलाकर 231 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया था। सबसे अधिक टीका बसखारी में 70, जबकि सबसे कम राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 39 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया था। इस बीच रविवार को टीका लगवाने वाले कोरोना योद्धाओं ने पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। रविवार को विभिन्न पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले में पहुंचकर संबंधित कोरोना योद्धाओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
जिला अस्पताल में टीका लगवाने वाले डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. विजय तिवारी, एक्स-रे टेक्नीशियन चंद्रकेश पांडेय ने पूरे जोश के साथ कहा कि आने वाले समय में हम सभी कोरोना से जंग जीत जाएंगे। कोरोना का पूरी तरह नाश हो जाएगा। स्टाफ नर्स बसंती देवी, अन्नपूर्णा जायसवाल, आरती राजपूत, अजीत सिंह, मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब देश पूरी तरह कोरोना मुक्त हो जाएगा। शीघ्र ही हम कोरोना से जंग जीतने में कामयाब हो जाएंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में टीका लगवाने वाले फूलचंद्र, अशोक कुमार, रामरूप ने कहा कि वे दूसरी डोज लगवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसे लेकर उनमें जोश है।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में टीका लगवाने वाले चिकित्सक दंपती डॉ. आसिफ अख्तर व डॉ. हिना सय्यदा ने कहा कि उन्हें इंतजार है 15 फरवरी का, जब उन्हें टीका की दूसरी डोज लगेगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर वे किसी भी भ्रम में न पड़ें। पूरी तरह बेझिझक होकर टीका लगवाएं। उनके सहयोग से ही देश को कोरोना मुक्त किया जा सकेगा।