{"_id":"60f70bbe8ebc3e79b21069f0","slug":"corona-protocol-ignored-during-vaccination-ambedkar-nagar-news-lko587837626","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान उड़तीं सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में टीकाकरण दो घंटे ठप रहने के बाद शुरू हुआ, तो टीका लगवाने के लिए नागरिकों में आपाधापी मच गई। टीका लगवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ के चलते कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गईं। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की गई, बल्कि भीड़ में तमाम ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था।
कोरोना को फैलने से रोकने व संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। केंद्र के साथ-साथ बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है।
मंगलवार को भी बड़ी संख्या में नागरिक टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी व पीएचसी समेत अन्य बूथों पर पहुंचे। जिला अस्पताल में संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने से दो घंटे तक टीकाकरण बाधित रहा। इससे टीका लगवाने के लिए अस्पताल में नागरिकों की भीड़ एकत्र हो गई। टीका लगवाने के लिए नागरिकों में इस दौरान आपाधापी रही।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में नागरिकों के पहुंचने के चलते कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ीं। सोशल डिस्टेंसिंग का इस दौरान जहां पालन नहीं किया गया तो वहीं तमाम ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। इससे वहां मौजूद नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिला अस्पताल में मिले अमित कुमार, संदीप, गौरी व सत्यप्रकाश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमण को फैलने से नहीं रोका जा सकता। जिम्मेदारों को इसे लेकर जरूरी कदम उठाने चाहिए। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि नागरिकों की कुछ भीड़ जरूर बढ़ गई थी। उन्होंने टीका लगवाने के लिए आने वाले नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि टीका लगवाने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।