फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona infected three children of the family

परिवार के तीन बच्चे कोरोना संक्रमित

Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infected three children of the family
टांडा (अंबेडकरनगर)। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुनकर नगरी टांडा में सोमवार को एक ही परिवार के तीन बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर परिजनों व आसपास के लोगों की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही परिजनों को कई जरूरी सुझाव दिए। डॉ. सईद अख्तर ने बताया कि तीनों संक्रमित बच्चे एक ही परिवार के हैं। उनके परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुनकर नगरी टांडा में सोमवार को तीन बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर परिजनों व आसपास के लोगों की जांच की। संक्रमित बच्चों को किट आदि उपलब्ध कराते हुए उन्हें घरों में ही होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर क्षेत्र के ताज टॉकीज के पास संचालित हेरा हॉस्पिटल के सामने एक घर के तीन बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित में 11, 7 व 9 वर्ष का बच्चा शामिल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही परिजनों को कई जरूरी सुझाव दिए। डॉ. सईद अख्तर ने बताया कि तीनों संक्रमित बच्चे एक ही परिवार के हैं। उनके परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed