{"_id":"602d53de8ebc3ee90c1d7ac9","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko5653546128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस बूथों पर आज 2591 कोरोना योद्धाओं को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस बूथों पर आज 2591 कोरोना योद्धाओं को लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना वायरस को जड़ से समाप्त करने के लिए बृहस्पतिवार को जिले के 10 केंद्र के 20 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चलेगा। 2591 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाने के लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले टीकाकरण के महाअभियान में नगर पालिका, पंचायतीराज व नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों व होमगार्डों को टीका लगाया जाएगा। जिन कोरोना योद्धाओं को टीका लगना है, उन्हें एक दिन पहले बुधवार की देर शाम ही मेसेज भेज दिया गया। उधर टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं।
कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। गत 16 जनवरी को टीकाकरण का पहला चरण हुआ था। इसके बाद से यह क्रम लगातार जारी है। शासन के निर्देशानुसार आगामी 18 फरवरी गुरुवार को टीकाकरण महाअभियान चलेगा। इस बार यह अभियान 10 केंद्र के 20 बूथों पर चलेगा। अभियान के दौरान कुल 2591 कोरोना योद्धाओं को टीका लगेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी तैयारियां एक दिन पहले बुधवार को ही पूरी कर ली गईं।
इस बीच जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हेमंत ने बताया कि जिने 10 केंद्र के 20 बूथों पर गुरुवार को अभियान चलना है, उसमें संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के 2, जिला अस्पताल के 4, सीएचसी बसखारी के 1, सीएचसी भीटी के 1, सीएचसी जहांगीरगंज के 2, सीएचसी जलालपुर के 2, सीएचसी कटेहरी के 1, पीएचसी आलापुर के 2, सीएचसी टांडा के 4 व सीएचसी भियांव के 1 बूथ पर वैक्सीनेशन का कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इन सभी बूथों पर कुल 2591 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। इसमें नगर पालिका, नगर पंचायत, पंचायतीराज के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों व होमगार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
जिन कोरोना योद्धाओं को टीका लगना है, उन्हें बुधवार देर शाम तक मोबाइल मैसेज द्वारा जानकारी दे दी गई। साथ ही कहा गया कि वे समय पर संबंधित बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं। कोरोना योद्धाओं को टीका लगने में किसी भी प्रकार की मुश्किल हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। उधर सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।