फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

कोरोना से युवक की गई जान, 17 नए मामले आए सामने

Mon, 05 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोराना जांच का नमूना देता युवक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में भर्ती आलापुर तहसील के रामनगर निवासी कोरोना पीड़ित युवक की सोमवार को मौत हो गई। ऐसे में संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। इस बीच सोमवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए। इस तरह अब तक 1454 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। 122 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों आलापुर तहसील के रामनगर निवासी 43 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आ गया था। उसे मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 29 हो गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने युवक की संक्रमण से मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

कहा कि सोमवार को शासन से आई जांच रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना के 17 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1454 हो गई है। 122 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 1305 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बताया कि सोमवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, वहां सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed