{"_id":"5f4fcfa18ebc3e527550fe1b","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko5381554179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी व प्रतिरक्षण अधिकारी समेत 25 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी व प्रतिरक्षण अधिकारी समेत 25 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना प्रकोप के बीच बीते 24 घंटे में परियोजना निदेशक व प्रतिरक्षण अधिकारी समेत कुल 25 नए कोरोना संक्रमण के नए मामले आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 871 हो गई है। 213 कोरोना संक्रमितों का अलग अलग में इलाज चल रहा है। उधर दोनों अधिकारियों के कोरोना पॉजीटिव मिलने से विकास भवन व जिला अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले में कोरोना वॉयरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में शासन से आई जांच रिपोर्ट के आधार पर परियोजना निदेशक व प्रतिरक्षण अधिकारी समेत कुल 25 नए मामले प्रकाश में आए। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि 25 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 871 हो गई है। 638 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 213 का इलाज अलग अलग अस्पताल में चल रहा है। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 20 की मौत हो चुकी है।
सीएमओ ने बताया कि परियोजना निदेशक व प्रतिरक्षण अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद विकास भवन व जिला अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही दोनों विभागों को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।