फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

22 और मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 01 Sep 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने का दौर थम नहीं रहा है। बीते 24 घंटे में एलडीएम समेत 22 नये मामले सामने आए हैं। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 846 हो गई है। उधर, एलडीएम के पॉजीटिव मिलने के बाद उनक कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में एलडीएम समेत 22 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 846 हो गई है।
विज्ञापन

इनमें से 207 का जिले के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 619 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि संक्रमण से जिले में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले एलडीएम को होम आइसोलेट कर अकबरपुर नगर स्थित उनके कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed