फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

कोविड अस्पतालों में न बरतें लापरवाही

Sat, 29 Aug 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। कोविड-19 को लेकर शनिवार को जिला अस्पताल में जिलाधिकारी राकेश मिश्र के नेतृत्व में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। इसमें कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि एल-1 अस्पताल में सभी प्रकार की व्यवस्था की जाए। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि शासन ने सभी जिलाधिकारियों को प्रतिदिन सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए न सिर्फ जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएं, बल्कि गहन समीक्षा भी की जाए।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को जिला अस्पताल में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने कहा कि आईसोलेशन अस्पताल का प्रतिदिन जायजा लिया जाए। वहां किसी भी प्रकार की कमीं नहीं होने देनी चाहिए। जो कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं, उनकी भी प्रतिदिन समीक्षा की जाए। प्रतिदिन स्वास्थ्यकर्मी संबंधित के घर जाकर मरीज की देखभाल करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका शतप्रतिशत पालन कराया जाए। अभियान चलाकर नागरिकों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करें। डीएम ने कहा कि अभियान चलाकर अधिक से अधिक जांच कराएं। ऐसा होने पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इस दौरान सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डा. अशोक कुमार, सीएमएस डा. पीएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed