{"_id":"5f4a88e88ebc3e3d0f45a3b6","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko537497355","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सामने आए कोरोना संक्रमण के 26 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सामने आए कोरोना संक्रमण के 26 मामले
विज्ञापन
टांडा। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब कोरोना संक्रमण के 26 और मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 800 हो गई है। 227 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 26 नये मरीज सामने आए। सभी को इलाज के लिए अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बताया कि जिले में कोरोना के 26 नये मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 800 हो गई है। 227 मरीजों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 553 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 20 की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार नागरिकों को अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।
उन्हें बताया जा रहा है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। घर व इर्दगिर्द साफ सफाई रखें। बहुत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। 10 वर्ष से कम व 60 से ऊपर वालों को घर से बाहर न निकलने दें। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका शत-प्रतिशत पालन करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।