फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

दो चिकित्सकों समेत 16 कोरोना संक्रमित

Tue, 25 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में दो चिकित्सकों समेत 16 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 703 हो गई है। 185 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक व एक निजी चिकित्सक शामिल हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 16 नये कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 703 हो गई है। 501 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 185 का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से उनके कक्ष को 48 घंटे के लिए सील कर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed