फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

तहसीलदार व बैंक प्रबंधक समेत 30 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 24 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसीलदार व टांडा एसबीआई शाखा प्रबंधक समेत 30 नये कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 697 हो गई है। 201 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उधर, जलालपुर तहसील व टांडा एसबीआई शाखा को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही दोनों कार्यालयों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं। जांच का दौर तेज होने के साथ ही लगातार मरीजों के मिलने का क्रम तेज हो चला है। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 30 मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 697 हो गई है। इसमें से 479 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 201 का इलाज जिले के अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया कि जलालपुर तहसील व एसबीआई को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही दोनों कार्यालयों को सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed