{"_id":"5f2ecfab8ebc3e41045489fe","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko534265258","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के छह लोग हुए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के छह लोग हुए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीटी तहसील अंतर्गत दिलावलपुर गांव के मजरा पुरानी भीटी में एक ही परिवार के छह सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित गांव पहुंचकर सील करा दिया है। साथ ही गांव को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उधर, बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 349 हो गई।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में भीटी तहसील अंतर्गत दिलावलपुर गांव के मजरा पुरानी भीटी में एक ही परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे संबंधित गांव में हड़कंप मच गया।
शनिवार सुबह एसडीएम अनिल कुमार सिंह व ने थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह के साथ संबंधित गांव पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद गांव की तरफ जाने वाले मार्गों पर बांस-बल्ली लगाकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। ग्रामीणों से आह्वान किया गया कि वे घर में ही रहें।
विज्ञापन
समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें। इसके साथ ही गांव को सैनिटाइज करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उधर, बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब तक जिले में कुल 349 कोरोना संक्रमित सामने आए। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 349 हो गई। 13 की मौत हुई, जबकि 216 ठीक होकर घर गए। 120 का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है।