फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   corona

72 घंटे बाद फिर खुला विकास भवन, मुख्य गेट पर हुई स्क्रीनिंग

Mon, 27 Jul 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona
अंबेडकरनगर। 72 घंटे तक सील रहने व सैनिटाइजेशन के बाद सोमवार को विकास भवन एक बार फिर से गुलजार हो गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने कार्य निपटाए। इस दौरान मुख्य गेट पर ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को जिला चकबंदी अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद न सिर्फ आफीसर्स हास्टल स्थित उनके आवास बल्कि विकास भवन को भी सील कर दिया गया था। इस दौरान विकास भवन के मुख्य गेट से लेकर विभिन्न कार्यालयों व दीवारों को सैनिटाइज भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को 72 घंटे के बाद विकास भवन के मुख्य गेट का ताला खोल दिया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय पहुंचकर पूर्व की तरह ही काम किया। हालांकि इस दौरान न सिर्फ अधिकारियों व कर्मचारियों ने मास्क लगा रखा था बल्कि सभी समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन के खुलने के बाद सोमवार को मुख्य गेट पर ही आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही आने-जाने वालों को सैनिटाइज भी किया गया। यदि कोई बिना मास्क के वहां पहुंचा तो उसे अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। मास्क लगाने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed