{"_id":"5f1d92ba8ebc3ea072615c3f","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko5325385169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी समेत दो हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मी समेत दो हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित इंडसइंड बैंक की कर्मचारी समेत दो महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 170 हो गई। मौजूदा समय में 33 का इलाज चल रहा है, जबकि 6 की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में दो महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित इंडसइंड बैंक की कर्मचारी टांडा नगर के मीरानपुरा एक युवती के कोरोना संक्रमित पाई गई। बताया कि तीन दिन पहले युवती को सांस लेने में दिक्कत हुई, तो उसने जांच कराई।
रिपोर्ट आने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। पहले तो उसे होम आइसोलेट किया गया, लेकिन शनिवार को उसे इलाज के लिए एकलव्य स्टेडियम में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सद्दरपुर बाजार निवासी एक महिला के भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
उधर, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 170 कोरोना संक्रमित पाए गए। 131 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 33 का इलाज चल रहा है। 6 की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।