{"_id":"5f1c73688ebc3e9fee66bb29","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko5324619175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे में जिले में नौ कोरोना संक्रमित सामने आए। एक संक्रमित द्वारा नाम व पता गलत दर्ज कराने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित ब्लाक मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। साथ ही संक्रमित की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर इमरजेंसी वार्ड में संक्रमित के भर्ती होने से शनिवार को इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज किया गया। साथ ही वहां भर्ती मरीजों के ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। शनिवार के इमरजेंसी में तैनात शिक्षकों ने किट पहनकर मरीजों का इलाज किया।
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढने लगा है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले के अलग अलग क्षेत्रों में कुल नौ कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें से एक कोरोना संक्रमित कानपुर से जिला अस्पताल में यह कहते हुए भर्ती हुआ था कि उसे पैरालिसिस है। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था। संबंधित मरीज ने अपना नाम सल्गूराम निवासी जहांगीरगंज दर्ज कराया था। इलाज के बीच उसके ब्लड का नमूना जांच के लिए भेजा गया, तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर जब उसके गांव को सील करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो पता चला कि उसने अपना पता गलत दर्ज कराया है।
वह रामनगर विकास खंड का निवासी है। साथ ही जो उसने मोबाइल नंबर दर्ज कराया था, वह भी गलत निकला। मरीज की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पता व मोबाइल नंबर गलत दर्ज कराने व स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करने के आरोप में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रामनगर विकास खण्ड कार्यालय को पत्र भेजा गया है। बताया कि शनिवार को इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज किया गया। साथ ही भर्ती मरीजों के ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। बताया कि अन्य कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए एकलव्य स्टेडियम में भर्ती कराया गया है।