फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CORONA Alert in Ambedkarnagar

विदेश से आने वाले लोगों के लिए आरक्षित हुए वार्ड

Fri, 13 Mar 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
CORONA Alert in Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। जापान, ईरान, फ्रांस समेत सात देशों से आने वाले यात्रियों को जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज व एनटीपीसी में आरक्षित किए गए वार्ड में 14 दिन तक रखा जाएगा। यहां उनकी स्क्रीनिंग होगी। उधर, प्रशासन ने तय किया है कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए शनिवार से जिले में वृहद पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जागरूकता संबंधित स्टीकर वाहनों पर चिपकाए जाएंगे। सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों के लिए 16 मार्च से राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में अलग से व्यवस्था की जाएगी। न सिर्फ उनकी ओपीडी अलग होगी बल्कि पर्ची व दवा के काउंटर भी अलग होंगे। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या देखकर प्रदेश सरकार ने इस पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। शासन के दिशा निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, एनटीपीसी अस्पताल व सीएचसी टांडा में अलग अलग वार्ड आरक्षित किए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक डा. आशुतोष ने बताया कि शासन के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 30 बेड, एनटीपीसी अस्पताल में 10 बेड व सीएचसी टांडा में 5 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड पूर्व में ही आरक्षित किए जा चुके हैं। इन स्थानों पर स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ईरान, साउथ कोरिया, जापान से आने वाले यात्रियों को 14 दिन तक रखा जाएगा। साथ ही उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस से बचाव के प्रति नागरिकों को जागरूक करने को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान चलाकर आशा बहुएं व एएनएम दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर जागरूकता संबंधी स्टीकर लगाएंगी। इसके अलावा गांव-गांव, घर-घर जाकर ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में अलग से ओपीडी होगी। ऐसे मरीजों के लिए न सिर्फ अलग से पर्ची काउंटर होगा बल्कि दवा काउंटर भी अलग होगा। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्था जिला अस्पताल में पूर्ण कर ली गई है। 16 मार्च शनिवार से ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतते हुए को बढने से रोकने व छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले के कक्षा आठ तक के सभी माध्यम के विद्यालयों को 22 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इस अवधि में यदि कोई विद्यालय खुला मिला, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 16 से 23 मार्च तक होने वाली परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 23 मार्च से 28 मार्च तक होगी।
अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed