फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona Alert

डटकर करेंगे मुकाबला, होगा कोरोना परास्त

Thu, 19 Mar 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Corona Alert
फोटो-26, अंबेडकरनगर में कोरोना के खौफ से शहजादपुर चौक में पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। डटकर करेंगे मुकाबला, होगा कोरोना परास्त। कुछ इसी संकल्प के साथ जनपदवासियों ने आगे बढ़ना शुरू किया है। असर यह कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने घरों से निकलना कम कर दिया है। इसका असर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर साफ साफ दिखा। तमाम सड़कें दिनभर अपेक्षाकृत सन्नाटे में रहीं। इस बीच इसी मुहिम के चलते बाजार पर भी असर साफ तौर पर दिखने लगा है। व्यापारियों के अनुसार बिक्री में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर शासन व प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम के बीच जिले के नागरिकों ने भी प्रभावी पहल की है। तमाम व्यापारी, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक व शैक्षिक संगठनों द्वारा अपने अपने कार्यक्रम या तो निरस्त कर दिए जा रहे हैं या फिर उन्हें अत्यंत सीमित किया जा रहा है। इन्हीं सब मुहिम में आम नागरिक भी साथ हो चले हैं। शासन-प्रशासन के अनुरोध व सलाह के मद्देनजर आम नागरिकों ने अब घरों से निकलने से बचना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के ज्यादातर मार्गों पर गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटे का माहौल देखने को मिला। बस स्टेशन क्षेत्र में सर्वाधिक सन्नाटा था, जबकि बसों से आवागमन करने वाले यात्रियों के अलावा स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी आमद अलग अलग कारणों से इस क्षेत्र में होती रहती है। इसके बावजूद गुरुवार को लगभग पूरे दिन यहां सामान्य चहल पहल देखने को नहीं मिली। यही स्थिति अयोध्या मार्ग, पटेलनगर तिराहा, दोस्तपुर चौराहा, शहजादपुर चौक, लोहा मंडी, पहितीपुर तिराहा व पूर्वी नाका आदि क्षेत्रों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों की आमद जिला मुख्यालय पर कम हुई तो इसका सीधा असर व्यापार पर भी देखने को मिला। जिन दुकानों में भीड़ रहा करती थी, वहां इक्का दुक्का ग्राहक नजर आए। सराफा व्यवसाई पीयूष सेठ ने कहा कि कोरोना को लेकर माहौल का असर बाजार पर है। भीड़ लगातार कम हो रही है। इससे सभी के व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। कपड़ा व्यवसाई बिन्नी का कहना था कि ग्राहकों की आमद में करीब 50 प्रतिशत तक की कमी आई है। यह बिजनेस की दृष्टि से तो ठीक नहीं है, लेकिन एहतियात के बूते ही कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से निजात पाई जा सकेगी। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त ने भी कहा कि कोरोना वायरस के चलते बाजारों में ग्राहकों की आमद घटी है। इसके बावजूद दुकानदार निराश नहीं है। ऐसे मौके पर समाज का प्रत्येक व्यक्ति कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए अपना अधिकतम योगदान देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed