फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cook laborers

Ambedkar Nagar News: 4950 रसोइया मजदूरों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
cook laborers
अंबेडकरनगर। जिले के दो हजार 49 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन परोसने वाली 4950 रसोइया मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें तीन माह से मानदेय नहीं मिल सका है। रसोइया मजदूर मानदेय का भुगतान करने की गुहार लगा रही हैं।
विज्ञापन

रसोइया मजदूरों को प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। उन्हें अप्रैल, जुलाई व अगस्त माह का मानदेय अब तक नहीं मिल सका है। मई व जून माह का मानदेय विद्यालयों में अवकाश रहने के चलते नहीं मिलता है। तीन माह का मानदेय नहीं मिलने से रसोइयों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रसोइया मजदूर संगीता देवी, राधा, सुचिता, तारा देवी, सुशीला आदि ने बताया कि महंगाई की तुलना में मिलने वाला मानदेय काफी कम है।
विज्ञापन

इसके बाद भी समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। ऐसे में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही मानदेय का भुगतान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed