फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Controversy escalates over the construction of Annapurna Bhawan, villagers protest

Ambedkar Nagar News: अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Controversy escalates over the construction of Annapurna Bhawan, villagers protest
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर विकासखंड के मदुआना में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के मध्य स्थित राजस्व गांव सेखौलिया में निर्माण की मांग को नजरअंदाज कर प्रधान ने पंचायत के अंतिम छोर पर मनमाने ढंग से कार्य शुरू करा दिया। विरोध की आशंका के चलते रात में काम शुरू कराने का भी आरोप लगाया गया है। जानकारी मिलते ही सेखौलिया गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की और भवन सेखौलिया में ही बनाने की मांग की। बुधवार को उचित दर विक्रेता कृष्णदेव पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीण आलापुर तहसील पहुंचे और तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव को मांग पत्र सौंपा। इसमें सेखौलिया गांव की सार्वजनिक बंजर भूमि पर भवन निर्माण की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में सेखौलिया और नगदहा दो राजस्व गांव हैं। तहसीलदार ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश नायब तहसीलदार को दिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही निर्माण को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed