{"_id":"619698370ce1713ce17e2221","slug":"contractors-demonstrated-by-jamming-the-plant-road-ambedkar-nagar-news-lko6050667121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने प्लांट रोड जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने प्लांट रोड जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एनटीपीसी के निकट मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ठेकेदार।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी से जुड़े स्थानीय ठेकेदारों ने गुरुवार को प्लांट रोड जाम कर प्रदर्शन किया। राख निकासी हेतु आये बाहरी ठेकेदारों का विरोध करते हुए उनकी गाड़ियों को वापस लौटा दिया गया। एनटीपीसी के पास हुसैनपुर सुधाना में राख गोदाम है। यहां से स्थानीय ठेकेदारों द्वारा राख निकलवाने का काम किया जाता है। स्थानीय ठेकेदारों ने बताया कि बुधवार को एनटीपीसी की ओर से उन्हें राख निकालने से मना कर दिया गया। इससे नाराज ठेकेदारों ने गुरुवार को गोदाम रोड को जाम कर प्रदर्शन किया।
ठेकेदार रत्नेश कुमार ने बताया कि विगत 15 वर्षों से वह लोग प्लांट से मुफ्त में राख निकाल रहे हैं। बुधवार को अचानक राख निकालने से मना कर दिया गया। उनके स्थान पर अब बाहर से आए ठेकेदारों को इस काम की जिम्मेदारी दी जा रही है। ठेकेदार अनिल वर्मा ने कहा कि बाहर से आए ठेकेदारों को प्राथमिकता देना अनुचित है। हम सब की जमीन पहले ही जा चुकी है। अब रोजगार से भी वंचित किया जा रहा है। बाहर से आए ठेकेदारों से मनमाने ढंग से राख लोडिंग करवाई जा रही है। ठेकेदारों का कहना है कि रोजगार छिन जाने से काफी समस्या हो रही है।
हुसैनपुर सुधाना हम ग्रामवासियों का है, ऐसे में हमें भी राख निकालने के लिए अनुमति दी जाए। इस दौरान रामरूप मिश्र, नीरज, अबरार अहमद, राकेश यादव, अवधेश शर्मा, शमशाद, अरविंद यादव, अंगद व संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि सभी नियमों का विधिवत पालन कराया जा रहा है। जो भी मानक व प्रक्रिया तय हुई है, उसी के अनुरूप पारदर्शी ढंग से कार्य हो रहे हैं।