{"_id":"61aa63a94e568467b674aab8","slug":"contract-workers-standing-on-dharna-for-demands-ambedkar-nagar-news-lko607286725","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर धरने पर डटे संविदा कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर धरने पर डटे संविदा कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों का धरना लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर धरने पर डटे कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने व नौकरी में सुरक्षा दिए जाने सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वंशमणि पांडेय ने कर्मचारियों से हौसला बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि कर्मचारियों को हिम्मत नहीं हारना है। जब तक उनकी मांग सरकार पूरी नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, नौकरी में सुरक्षा दिए जाने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाता रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जरूरत है कि कर्मचारी हौसले के साथ काम करें। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कार्य बहिष्कार व आंदोलन जारी रखा जाएगा।
शासन सत्ता में बैठे लोगों के साथ ही विभागीय अधिकारी भी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जबकि विभिन्न अस्पतालों में संविदा कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपनी सेवा दे रहे हैं। इस मौके पर विवेक तिवारी, मनीष कुमार, विजय कुमार, नेहा शुक्ला, पंकज, प्रीतम, विक्रम, डॉ. राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।