फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Contract workers demonstrated at CMO office

Ambedkar Nagar News: संविदाकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 03 Apr 2023 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Contract workers demonstrated at CMO office
अंबेडकरनगर। सीएचसी भीटी में तैनात दो सीएचओ पर केस दर्ज होने से नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सीएचसी भीटी के चिकित्साधिकारी ने उन दोनों के साथ अभद्रता की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद उल्टे दोनों पीड़ितों के खिलाफ ही केस भी दर्ज करा दिया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ की मौजूदगी में डीएम से मुलाकात कर शिकायत की।
विज्ञापन

सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के बैनर तले सभी सीएचओ ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि सीएचसी भीटी में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बिपिन कुमार व नितिन पटेल के साथ सीएचसी के चिकित्साधिकारी ने अभद्रता करने के साथ ही अपशब्दों का भी प्रयोग किया। मारपीट करने के बाद नौकरी से हटाए जाने की धमकी भी दी गई। बाद में दोनों पीड़ितों के ही खिलाफ भीटी थाने में केस दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

सीएचओ साक्षी वर्मा, नाहर सिंह, नरेंद्र कुमार, राधेश्याम, अशोक कुमार, अखंडप्रताप सिंह, बबिता पाल, वंदना यादव, संदीप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से दोनों सीएचओ का उत्पीड़न किया जा रहा है वह निंदनीय है। सभी ने केस वापस लेने के साथ पूरे मामले की जांच कराकर चिकित्साधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने की मांग की। इस दौरान प्रियंका, महिमा, पूजा, सरोजनी, अस्मिता, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद खत्म कराने का निर्देश
मामले का निस्तारण कराया जाएगा। सीएमओ से विधिवत जांच कर दोनों पक्षों के बीच विवाद खत्म कराने का निर्देश दिया गया है। - अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed