{"_id":"6014455b8ebc3e089f24046d","slug":"consumers-demonstrated-in-jalalpur-electricity-sub-station-ambedkar-nagar-news-lko562206668","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र जलालपुर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र जलालपुर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते गलत बिल भेज दिए जाने से नाराज जगतूपुर बिल?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से मनमाने तरीके से बिल भेजने से आक्रोशित जगतूपुर बिलटई गांव के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बिजली उपकेंद्र जलालपुर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र के कर्मचारियों द्वारा उन्हें मनमाने तरीके से बिजली बिल भेज दिया जाता है। इसके बाद उसे दुरुस्त करने में भी हीलाहवाली की जाती है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। कर्मचारियों की मनमानी बढ़ती जा रही है और उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मनमाने तरीके से बिजली बिल भेजने से परेशान जगतूपुर बिलटई के ग्रामीणों ने जलालपुर उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। गांव के रामकिशोर, गौरीशंकर, अच्छेलाल, रामनरेश, शिवदास, सुक्खू आदि ने उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से पावर कॉर्पोरेशन की ओर से उन्हें मनमाने तरीके से बिल भेजा जा रहा है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत बिल भेज दिया जाता है। इसके बाद अदायगी के लिए दबाव बनाया जाता है।
भुगतान न होने पर कनेक्शन काट दिया जाता है। कई बार उपभोक्ताओं का शोषण करने का भी प्रयास किया जाता है। कई उपभोक्ताओं के नाम पर 50 से 60 हजार रुपये तक के बिल भेजे गए हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की मनमानी दूर न हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उधर अधिशाषी अभियंता एसएन यादव ने बताया कि जांच कराकर नियमानुसार बिल संशोधन किया जाएगा।