फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Construction of the market is incomplete, vegetable shops are being set up on the roads

Ambedkar Nagar News: अधूर पड़ा मंडी का निर्माण, सड़कों पर लग रहीं सब्जी की दुकानें

Tue, 29 Jul 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 29 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of the market is incomplete, vegetable shops are being set up on the roads
शहजादपुर मंडी में सड़क पर सजीं दुकानें।
अंबेडकरनगर। शहजादपुर की सड़कों पर दिनभर लगने वाली सब्जी मंडी आमजन के लिए मुसीबत बन चुकी है। भीड़भाड़ और अतिक्रमण के कारण क्षेत्र में प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से अकबरपुर नगर पालिका ने सिझौली वार्ड के संघतिया स्थित छावनिया तालाब के पास नई सब्जी मंडी का निर्माण शुरू तो कराया, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में प्रस्तावित इस मंडी में चहारदीवारी और टिनशेड का निर्माण हो चुका है, लेकिन मंडी अभी तक पूरी तरह संचालित नहीं हो सकी है। यहां 100 दुकानों की स्थापना की योजना थी। लेकिन अब तक कार्य अधर में है। इसी कारण शहजादपुर की अस्थायी सब्जी मंडी डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रतिमा से लेकर मालीपुर रोड गांधी तिराहा तक सड़क पर ही लग रही है। बारिश के चलते सड़क पर फेंकी गई सड़ी-गली सब्जियों से दुर्गंध फैल रही है। सुबह और शाम के समय मंडी में खरीदारी करने वालों की भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहन जाम की बड़ी वजह बनते हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को इस दौरान खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा

संघतिया में बनी नई सब्जी मंडी का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। जिससे शहजादपुर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण और जाम से लोगों को राहत मिल सके। एक-दो महीने में मंडी को शिफ्ट कराए जाने की योजना है। -बीना सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed