{"_id":"65203b9a71bc7419450528ce","slug":"construction-of-bypass-worth-rs-25-billion-will-now-accelerate-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-4335-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ढाई अरब के बाईपास निर्माण में आएगी अब तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ढाई अरब के बाईपास निर्माण में आएगी अब तेजी
Fri, 06 Oct 2023 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर में बन रहे इस बाईपास पर तेज होगा काम। -संवाद
80 प्रतिशत भूमि की हुई रजिस्ट्री, अब एक सप्ताह में शुरू होगी मिट्टी पटाई व पुलिया निर्माण
अकबरपुर नगर में अरियौना के निकट से 11.300 किमी. लंबे बाईपास का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। लगभग ढाई अरब की लागत से अकबरपुर नगर बाईपास के निर्माण में अब तेजी आने वाली है। अगले एक सप्ताह में लोक निर्माण विभाग तेजी से मिट्टी की पटाई कराएगा। यहां लगभग 80 प्रतिशत किसानों की भूमि की रजिस्ट्री हो चुकी है। संबंधित किसानों को 62 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है।
अयोध्या से बसखारी तक निर्माणाधीन फोरलेन के बीच अकबरपुर नगर के बाहर अरियौना के निकट से 11.300 किमी. लंबे बाईपास के निर्माण को मंजूरी शासन ने दे रखी है। वर्ष 2021 में 251 करोड़ रुपये की लागत से घोषित हुए बाईपास का निर्माण 2025 में पूर्ण होना है। कार्यदायी संस्था छात्रशक्ति को फोरलेन के साथ ही इस बाईपास के निर्माण की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते दिनों मिट्टी पटाई आदि का कार्य शुरू हुआ था लेकिन बारिश व किसानों की भूमि की रजिस्ट्री न हो पाने से यह कार्य रुक गया था।
बाईपास के लिए लगभग साढ़े 1100 किसानों की भूमि ली गई है। पूर्व में जहां 57 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री हुई थी तो वहीं गत दिवस पांच करोड़ रुपये की रजिस्ट्री भूमि को लेकर हुई। अब लगभग 80 प्रतिशत भूमि की रजिस्ट्री हो चुकी है। बारिश का दौर भी इस बीच खत्म होने को है। इसके चलते अब बाईपास निर्माण में तेजी लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था अगले एक सप्ताह में यहां मिट्टी की पटाई तेजी से कराएगी। इस बाईपास की खासियत यह है कि 11.300 किमी. लंबाई में दो स्थान पर रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनेगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार एक अंडरपास अयोध्या मार्ग की तरफ से किमी. एक व दूसरा किमी. सात पर रेलवे लाइन के नीचे बनेगा। इन दोनों अंडरपास का निर्माण ब्रिज कार्पोरेशन कराएगा।
निर्माण में अब आएगी तेजी
बाईपास निर्माण में लगभग 80 प्रतिशत भूमि की रजिस्ट्री हो चुकी है। अब निर्माण में तेजी आएगी। मिट्टी पटाई के साथ ही पुलिया निर्माण के काम भी तेजी से शुरू कराए जा रहे हैं। -सौरभ सिंह अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण