फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Constable beaten in minor dispute, case against four

Ambedkar Nagar News: मामूली विवाद में सिपाही को पीटा, चार पर केस

Sun, 27 Oct 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 27 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Constable beaten in minor dispute, case against four
अंबेडकरनगर। खरीदारी कर बाइक से घर जा रहे उन्नाव जनपद में तैनात सिपाही की शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र कटका के जल्दीपुर गांव के निकट कुछ लोगों ने मामूली विवाद में पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्नाव में सिपाही के पद पर तैनात जल्दीपुर निवासी सर्वेश कुमार बीते दिनों ही अवकाश पर घर आया हुआ था। शनिवार को वह रफीगंज बाजार में खरीदारी के लिए गया हुआ था। देर शाम जब वह बाइक से घर जा रहा था तो बताया जाता है कि जल्दीपुर मोड़ के निकट बगल से गुजर रही बाइक से उसकी बाइक छू गई। आरोप है कि इस पर बाइक पर सवार रवि सिंह निवासी डीह भियांव कोतवाली जलालपुर व तीन अन्य ने सिपाही की पिटाई कर दी। बाद में पीड़ित ने कटका थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed