फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen took to the streets against inflation

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Mon, 09 Aug 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets against inflation
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर अगस्त क्रांति पर रैली निकाल प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महंगाई, बेरोजगारी व अन्याय को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय तथा भीटी व टांडा तहसील मुख्यालय पर पदमार्च कर प्रदर्शन किया। अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदमार्च करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर आम जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। कहा गया कि महंगाई की मार से समाज का प्रत्येक वर्ग त्रस्त है, लेकिन सरकार बेफिक्र है।
विज्ञापन

अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश व केंद्र सरकार का विरोध करने कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतरे। झंडे तथा पोस्टर बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने पदमार्च किया। जिला मुख्यालय पर पदमार्च का नेतृत्व प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने किया। उन्होंने कहा कि लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में उछाल से आम आदमी परेशान है। डीजल के दाम आसमान छूने से तमाम वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने महिलाओं व बेटियों के साथ प्रदेश में बढ़ते अपराध को चिंताजनक बताते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का दावा पूरी तरह फेल हो गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी व रवीश शुक्ल ने कहा कि जनता की उपेक्षा भाजपा सरकार को भारी पड़ेगी। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट तक पदमार्च करने के बाद सभा का आयोजन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को जनविरोधी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अलावा भीटी में गोसाईगंज मार्ग से तहसील मुख्यालय तक तथा टांडा में तहसील तक पदमार्च करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की आलोचना की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश को बर्बाद करने के लिए व्यापारियों को महत्व दिया जा रहा है, जबकि आम नागरिकों की उपेक्षा की जा रही है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तथा विकास के अन्य मामलों में सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इन सबका खामियाजा आम जनमानस भुगत रहा है।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता अमित जायसवाल, द्विजेंद्र नरायन शुक्ल, अवधेश कुमार मिश्र, सुखीराम वर्मा, गुलाम रसूल छोटू, दुर्गाप्रसाद पाण्डेय, परमानंद शर्मा, महली प्रसाद राजभर, रेहाना बानो, शिमला भारती, गुरुदयाल, जैसराज गौतम, जयंत मिश्र, राजितराम वर्मा व अंकुर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed