फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen demonstrated against inflation and unemployment

कांग्रेसियों ने महंगाई व बेरोजगार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against inflation and unemployment
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करते कांग्रेस पदाधिकारी व का? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महंगाई हटाओ, बेरोजगारी भगाओ का नारा लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार देने में सरकार पूरी तरह फेल है। खाद्य पदार्थों व बच्चों की अध्ययन सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार को जनहित में अविलंब आवश्यक वस्तुओं से जीएसटी हटानी चाहिए। बाद में नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर पवन जायसवाल को सौंपा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर एकजुट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी व आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दाम पर लगाई गई जीएसटी के विरोध में आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह विफल है। इससे आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार को अविलंब पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी खाद्य सामग्रियों, पाठ्य पुस्तकें, शिक्षण सामग्री व दवाइयों के दामों को अविलंब घटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से मांग की कि अविलंब इन सामग्रियों को जीएसटी से मुक्त किया जाए, जिससे आम जनमानस राहत की सांस ले सके। अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ धोखा बताया। कहा कि युवाओं को रोजगार देने में सरकार पूरी तरह फेल है। वह अब अग्निपथ योजना का झुनझुना देकर बरगला रही है।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। बाद में पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय उर्फ कप्तान सिंह, रामकुमार पाल, सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, मीडिया प्रभारी डॉ. विजयशंकर तिवारी, अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, रवीश शुक्ल, रमेश मिश्र, विशाल वर्मा, विकल्प मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed