फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen celebrate Rahul's birthday by cutting cake

कांग्रेसियों ने केक काट मनाया राहुल का जन्म दिन

Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrate Rahul's birthday by cutting cake
अंबेडकरनगर के अकबरपुर सीएचसी पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन मौके पर कोरोना योद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश के गरीबों, युवाओं, बेरोजगारों और किसानों के सच्चे हितैषी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में सरकार बनने पर जन समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान होगा। यह विचार शनिवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काट कर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी से देश के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वे देश के गरीबों, युवाओं, बेरोजगारों व किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मौजूदा सरकारें आम जनता के हितों को लेकर पूरी तरह उदासीन हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के 51वें जन्मदिन को जनकल्याण संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर जिला महासचिव अमित जायसवाल, डॉ. विजयशंकर तिवारी, संजय तिवारी, रवीश शुक्ल, सुखीलाल वर्मा, गुलाम रसूल छोटू, अवधेश कुमार मिश्र, रामसूरत, राधेकृष्ण आदि मौजूद रहे। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, इमरान गांधी, मंसूर और फिरोज किछौछवी ने किछौछा दरगाह में चादर चढ़ाकर उनके दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्री शिवबाबा धाम में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन के मौके पर शनिवार को कांग्रेस कोविड सेवकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं एवं वैक्सीनेशन कराने वाले नागरिकों को पुष्प देकर सम्मानित किया। कहा गया कि वैक्सीनेशन कराना हर नागरिक का कर्तव्य है। संजीव कुमार व विकल्प मिश्र ने कहा कि वैक्सीनेशन कराना हर नागरिक का मानवीय कर्तव्य है। इस मौके पर रेहान जैदी, संजीव, विकल्प, रेहान व मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed